सैयारा की आंधी से नहीं डरी तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2, करण जौहर ने पूरे विश्वास के साथ बताई रिलीज डेट

Dhadak 2 Release Date: सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद अब फैंस को आगे रिलीज होने वाली फिल्मों की चिंता सता रही है। इस लिस्ट में तृप्ति डिमरी -सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 का नाम शामिल है क्योंकि वह कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है।

Dhadak 2 Release Date: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा की आंधी चली हुई है। फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की है। इसने 4 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हाल ये है कि इस फिल्म का असर आगे रिलीज होने वाली फिल्मों पर पड़ेगा। क्योंकि बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। खबर सामने आ रही है कि सैयारा के कारण मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी है। एक तरफ जहां सन ऑफ सरदार 2 ने अपनी रिलीज आगे खिसका दी अब तलवार धड़क 2 पर लटकी हुई है। हालांकि मेकर्स ने साफ कर दिया है कि वह फिल्म को किस डेट पर रिलीज करेंगे

Dhadak 2 Release Date

Image Credit: imdb

करण जौहर( Karan Johar) निर्देशित मूवी धड़क 2( Dhadak 2) की रिलीज डेट पर अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फैसला किया है कि वह फिल्म को पोस्टपोन नहीं करेंगे बल्कि तय समय पर ही रिलीज करेंगे। फिल्म 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी जो पहले से तय थी। अब फिल्म की टक्कर अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 ( Son of Sardaar 2) से होगी। अजय देवगन ( Ajay Devgan) की ये मूवी पहले 25 जुलाई को आ रही थी जो अब 1 अगस्त को रिलीज होगी। अब देखना ये है कि इन दोनों फिल्मों पर सैयारा का कैसा असर पड़ता है।

End of Feed