तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनकी फिल्म लैला-मजनू एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। साल 2018 में आई इम्तियाज अली ( Imtiaz Ali) की इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया है। अब इसे सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज कर फैंस के दिल को खुश करने का प्लान बनाया गया है। हाल ही में, आईनॉक्स श्रीनगर के इंस्टाग्राम हैंडल ने 2018 की फिल्म लैला मजनू की फिर से रिलीज के बारे में घोषणा की। कश्मीर के खूबसूरत स्थानों पर शूट की गई यह फिल्म 2 अगस्त को एक बार फिर वहां रिलीज होगी। घोषणा में लिखा था, "रॉकस्टार को कश्मीर घाटी में फिल्म प्रेमियों से मिले अपार प्यार और प्रशंसा के कारण, हमने लैला मजनू का प्रीमियर करने का फैसला किया है, जिसे कश्मीर में भी फिल्माया गया था, जो शुक्रवार, 02 अगस्त से शुरू होगा। एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।"
बताते चले कि तृप्ति-अविनाश की फिल्म सितंबर 2018 में रिलीज हुई थी। उस समय फिल्म की कमाई न के बराबर हुई थी। उस समय इम्तियाज अली की फिल्म ने 2 करोड़ तक का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म क्लट क्लासिक बनी जिसके गाने से लेकर कहानी तक खूब वायरल हुई थी।
