Kajol की हॉरर मूवी में हुई 'देसी घोड़ा' उर्फ Jitin Gulati की एंट्री, Vishal Furia करेंगे डायरेक्ट

Jitin Gulati to Star in Kajol’s Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक विशाल फुरिया के निर्देशन में बनने जा रही हॉरर मूवी 'मां' में काजोल (Kajol) के साथ 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' फेम जितिन गुलाटी को कास्ट कर लिया गया है।

Jitin Gulati to Star in Kajol’s Next: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल (Kajol) इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर छाई हुई हैं। कुछ महीनों बड़ी घोषणा हुई थी कि काजोल को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर विशाल फुरिया की नेक्स्ट हॉरर मूवी में देखा जाएगा। मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल 'मां' रखा है। फिल्म की शूटिंग शुरू करने की सभी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विशाल फुरिया की फिल्म 'मां' में काजोल के साथ मेकर्स ने एक बेहतरीन एक्टर की एंट्री करा दी है।

Kajol and Jitin Gulati

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल की इस हॉरर मूवी 'मां' में जितिन गुलाटी को कास्ट कर लिया गया है। जितिन गुलाटी को कुछ महीनों पहले रिलीज हुई वेब सीरीज 'त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर' में देखा गया था। इस सीरीज में जितिन गुलाटी ने देसी घोड़ा का किरदार निभाया था। अब उन्हें काजोल के साथ काम करने हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस मूवी को अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनाया जाएगा। काजोल ने अपने फिल्मी करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन उन्हें हॉरर फिल्म में इस तरह के रोल में देखना फैन्स के लिए भी नया एक्सपीरियंस होगा।

End of Feed