बॉलीवुड

Scoop: अर्जुन कपूर ने दादी निर्मला कपूर और बहन सोनम कपूर की वजह से तोड़ा मलाइका अरोड़ा संग रिश्ता? जानें हकीकत

Arjun Malaika breakup reason: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बीती रात ऐलान कर दिया कि उनका और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का रिश्ता खत्म हो चुका है। मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup) काफी समय से डेट कर रहे थे लेकिन समय-समय पर इनके ब्रेकअप की खबरें आती रहती थीं लेकिन अर्जुन ने कभी भी खुलेआम इसका इकरार नहीं किया था। अर्जुन-मलाइका का रिश्ता क्यों टूटा, ये सवाल हर किसी के दिमाग में है। आइए आपको इसका एक बड़ा कारण बताते हैं...

Image

Malaika Arjun Break up

Arjun Malaika breakup reason: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बीती रात राज ठाकरे की दीवाली पार्टी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे, जहां बहुत पब्लिक मौजूद थी। जब अर्जुन कपूर पब्लिक से बात करने के लिए आगे आए तो लोग मलाइका-मलाइका चिल्लाने लगे, जिसके बाद अर्जुन कपूर के चेहरे पर मुस्कान आ गई। हालांकि अर्जुन ने तुरंत ही यह घोषणा कर दी कि वो अब सिंगल हैं और मलाइका (Malaika Arora) से उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। अर्जुन कपूर के इस ऐलान के बाद से ही लोग सोच रहे हैं कि ऐसा क्या हो गया कि अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से रिश्ता तोड़ लिया है? सब जानते हैं कि इस रिश्ते की वजह से अर्जुन ने खान परिवार की नाराजगी तक मोल ले ली थी। अगर बॉलीवुड के इनसाइडर्स की मानें तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup) का रिश्ता खत्म होने की एक बड़ी वजह कपूर खानदान है। आइए आपको अर्जुन मलाइका के ब्रेकअप की वजह बताते हैं...

अर्जुन कपूर की दादी निर्मला कपूर को नहीं पसंद थीं मलाइका अरोड़ा

Arjun with dadi nirmala

Arjun with dadi nirmala

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता कई लोगों की आंखों में चुभ रहा था। अर्जुन कपूर की दादी निर्मला कपूर तो इस रिश्ते के काफी खिलाफ थीं। अर्जुन कपूर भी इस बात को समझते थे जिस कारण वो अपने फैमिली फंक्शन्स से मलाइका अरोड़ा को दूर ही रखते थे। हालांकि बाद में वो मलाइका अरोड़ा के साथ फैमिली फंक्शन्स अटेंड करने लगे थे लेकिन फिर भी ऐसी खबरें आती रहती थीं कि अर्जुन की दादी को मलाइका संग उनका रिश्ता स्वीकार नहीं है। बॉलीवुड के इनसाइडर बताते हैं कि अर्जुन की दादी चाहती थीं कि वो जल्द शादी कर लें, जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने मलाइका संग रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया क्योंकि मलाइका संग शादी में काफी सारी अड़चनें हैं।

सोनम कपूर संग भी अच्छे नहीं हैं मलाइका अरोड़ा के रिश्ते

Malaika Sonam Fight

Malaika Sonam Fight

बहुत कम लोगों को ही पता है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते आपस में बहुत अच्छे नहीं हैं। काफी समय पहले एक पार्टी के दौरान इन दोनों में तनातनी हो गई, जिसके बाद ये कभी भी दोस्त न बन पाए। बताया जाता है कि पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा नशे में थीं और सोनम कपूर संग गलत व्यवहार कर बैठीं। सोनम इसी के बाद से मलाइका को पसंद नहीं करती हैं। बताया जाता है कि फैमिली पार्टीज में भी सोनम कपूर मलाइका अरोड़ा से दूरी बनाकर रखती हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article