Trade Talk: ब्लॉकबस्टर साबित नहीं होगी Rajkummar Rao की 'Srikanth' !! जानिए कितने करोड़ कमाएगी फिल्म

Rajkummar Rao's Srikanth: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की नई फिल्म 'श्रीकांत' 10 मई को रिलीज होने के तैयार है। फिल्म में राजकुमार ने श्रीकांत भोला का किरदार निभाया है। हाल ही में जूम टीवी से बात करते हुए बिहार के एक्स्हिबिटर रोशन सिंह ने बताया कि इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने के लिए काफी मुश्किल हो सकती है।

Rajkummar Rao's Srikanth: साल 2024 कई फिल्मों के लकी साबित हुआ है तो कईयों को बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी है। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव की नई फिल्म 'श्रीकांत' (Srikanth) 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को ऑडियंस की ओर से काफी पसंद किया गया है। ऐसे में अब यह देखना है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहती है या नहीं। इससे पहले 'मैं अटल हूं', 'मैदान', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'ऐ वतन मेरे वतन' जैसी कई बायोपिक रिलीज हुईं, जो बॉक्स ऑफिस पर निर्माताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाईं। आइए जानें राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' बोला का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहेगा।

Rajkummar Rao's Srikanth

'श्रीकांत' एक भारतीय इंडस्ट्रियलिस्ट और बोलांट इंडस्ट्रीज के फाउंडर श्रीकांत भोला के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत भोला का किरदार निभाया है। यह फिल्म कई लोगों के लिए उनके जीवन में मोटिवेशन बन सकती है। जूम के साथ बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'मुझे पता है कि इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। एक बायोपिक होने के बाद यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। श्रीकांत का जीवन कठिन था लेकिन उन्होंने जो हासिल किया है वो बहुत लोग ना कर पाएं। फिल्म बनाते समय मुझे उनका जीवन जीने का मौका मिला।'

End of Feed