बॉलीवुड

क्या रणवीर-दीपिका ले सकते हैं तलाक? अभिनेता ने डिलीट की पत्नी संग शादी की पिक्स!

Ranveer Singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस समय चर्चा में हैं। फैन्स ने नोटिस किया है कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण संग शादी की पिक्स डिलीट कर दी हैं। इस घटना के बाद दोनों के बीच कुछ भी ठीक ना चलने की खबरें सामने आ रही हैं।

Image

Ranveer Singh-Deepika Padukone

Ranveer Singh and Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। कपल के फैन्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण को साथ में देखने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर-दीपिका ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। 2024 की शुरुआत में दीपिका-रणवीर ने अपने अपने फैन्स को खुशखबरी देते हुए बताया था कि वो पेरेंट्स बनने को तैयार हैं। वहीं अब जो खबरें सामने आई हैं उन्होंने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) संग शादी की पिक्स डिलीट कर दी हैं।

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी करने के बाद कई पिक्स इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। फैन्स के लिए दोनों साथ में देखना सुकून देता है। हाल ही में रणवीर सिंह के फैंस ने एक चौंकाने वाली बात नोटिस की। फैन्स ने नोटिस किया कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शादी की पिक्स हटा दी हैं। रणवीर सिंह के अकाउंट पर केवल 2023 तक के ही पोस्ट शामिल हैं। उनके अकाउंट पर केवल 133 पोस्ट हैं। ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई लोगों ने दोनों के तलाक को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

बता दें केवल फैन्स ऐसा सोच रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ओर से अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। बीते दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में देखा गया था। दोनों की पिक्स भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को जल्द ही 'कल्कि 2898 एडी' और 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article