बॉलीवुड

स्त्री 2 में डांस का जलवा दिखाने के बाद तमन्ना भाटिया करेगी रेड 2 में आइटम नंबर, यो यो हनी सिंह के रैप पर मटकाएगी कमरिया

Tamannaah Bhatia Item Song in Raid 2: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के डांस के लाखों लोग दीवाने हैं जब भी स्टेज पर आती हैं तो आग लगा देती हैं। कैसा हो अगर अजय देवगन की फिल्म में तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग हो। फैंस की इच्छा पूरी करने के लिए मेकर्स ने यह प्लान बनाया है।

Image

Tamannaah Bhatia Item Song in Raid 2

Tamannaah Bhatia Item Song in Raid 2: अजय देवगन( Ajay Devgan) की अपकमिंग फिल्म रेड 2 ( Raid 2) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का दमदार टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फैंस इस सस्पेंस थ्रिलर का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। नई जानकारी के अनुसार स्त्री 2 में 'आज की रात' गाने से हर जगह छाने वाली तमन्ना भाटिया एक बार फिर अपनी कमरिया का जादू चलाने वाली है। इस बार वह रेड 2 में आइटम नंबर करेगी। जिसे यो यो हनी सिंह जवाब देंगे। यहाँ पढें पूरी जानकारी

रेड 2( Raid 2) से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को रेड 2 में आइटम सॉन्ग के लिए साइन किया गया है। वह यो यो हनी सिंह( Yo Yo Honey Singh) के गाने पर डांस करने वाली है। इस डांस को मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली डायरेक्ट करने वाले हैं। स्त्री 2 में तमन्ना ने अपने डांस से सबको फैन बना दिया था अब यह खबर सुनकर उनके फैंस उत्साहित होने वाले हैं कि तमन्ना इस बार क्या धमाल करने वाली है।

रेड 2( Raid 2) के बारे में बात करें तो फिल्म 2018 में आई क्राइम थ्रिलर का पार्ट 2 है। सीक्वल अमय पटनायक की 75वीं छापेमारी पर आधारित है - इस बार दादा भाई नामक एक शक्तिशाली टाइकून के खिलाफ, जिसका किरदार रितेश देशमुख(Ritesh Deshmukh) ने निभाया है। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और यशपाल शर्मा भी हैं। इस बार भी फैंस के फेवरेट सौरभ शुक्ला सीतागढ़ के खूंखार डॉन ताऊजी की अपनी भूमिका को फिर से दोहराते हैं। रेड 2 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों रिलीज की जाएगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article