Times Now Year Ender 2023: इस साल बॉक्स ऑफिस पर पठान, जवान, एनिमल जैसी धमाकेदार फिल्में रिलीज हुई। इन फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज छाया रहा। बिग बजट मूवी के रिलीज को लेकर हमेशा ही फैंस उत्साहित रहते हैं। आज हम उन फिल्मों की बात करेंगे जिनकी शानदार कहानी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन नहीं किया है। इन फिल्मों को एक बार देखना तो जरूर बनता है। इस साल की अंडररेटेड मूवी की लिस्ट में विक्रांत मेस्सी की '12वीं फेल' से लेकर मनोज बाजपेयी की 'सिर्फ एक बंदा काफी है' तक का नाम शामिल है।
Most Under Rated Movies 2023
1. 12वीं फेल (12th Fail)
12th fail
विक्रांत मेस्सी की फिल्म 12वीं फेल कंगना रनौत की तेजस के साथ रिलीज हुई थी। 12वीं फेल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म को आईएमडीबी ने 9.2 रेटिंग थी। ये एक नॉन कमर्शियल फिल्म थी जिसे लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।
2. सिर्फ एक बंदा काफी है (Sirf Ek Banda Kafi Hai)
Sirf Ek Banda Kaafi Hai
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' पहले जी 5 पर रिलीज हुई थी। जी 5 पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। थिएटर्स में फिल्म को उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी मेकर्स को उम्मीद थी। मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
3. भीड़ (Bheed)
Bheed
अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भीड़ में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, पंकज कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी कोरोना के बाद पहले लॉकडाउन पर आधारित थी। लॉकडाउन के दौरान लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ा। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। आईएमडीबी ने इस फिल्म को 6.7 रेटिंग दी थी।
4. कटहल (Kathal: A Jackfruit Mystery)
Kathal: A Jackfruit Mystery
सान्या मल्होत्रा की कटहल काफी जबरदस्त है। फिल्म की कहानी कटहल की चोरी से शुरू होती जिसमें अलग-अलग मुद्दों को बारिकी से दिखाया गया है। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस इस फिल्म की यूएसपी है। कटहल को आईएमडीबी ने 6.7 रेटिंग दी है। इस लो बजट मूवी को जरूर एक बार देखें।
5. थ्री ऑफ अस (Three Of Us)
Three Of Us
शेफाली शाह,स्वानंद किरकिरे और जयदीप अहलावत की 'थ्री ऑफ अस' शानदार मूवी है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। थ्री ऑफ अस की कहानी में एक नयापन दिखाया गया है। आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।
