बॉलीवुड

Times Now Navbharat Year Ender 2023: सालभर बॉलीवुड में सुलगती रही विवादों की आग, जानिए 5 सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 29, 2023, 04:26 PM IST

Times Now Navbharat Year Ender 2023: साल 2023 में कई बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी चर्चा में रही हैं, साल की शुरुआत में ही पठान की रिलीज पर भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद साल के अंत में एनिमल मूवी को लेकर भी काफी विवाद सामने आए हैं। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Biggest Controversy of Bollywood 2023.

Times Now Navbharat Year Ender 2023: साल 2023 में कई बड़ी बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी चर्चा में रही हैं, साल की शुरुआत में ही पठान की रिलीज पर भारी हंगामा हुआ, जिसके बाद साल के अंत में एनिमल मूवी को लेकर भी काफी विवाद सामने आए हैं। इस साल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के कॉफी विद करण 8 के एपिसोड पर भी काफी विवाद खड़ा हो गया था। साल 2023 में कई सितारों को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है, इस लिस्ट में आलिया भट्ट, खुशी कपूर, सुहाना खान और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। इस साल रिलीज हुई फिल्म द केरला स्टोरी पर भी देशभर में काफी विवाद रहा। आइए साल 2023 को टॉप-5 कॉन्ट्रोवर्सी पर एक नजर डालते हैं।

पठान के गाने पर छिड़ा विवाद (Pathaan Controversy)

Pathan Controversy.

Pathan Controversy.

शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान इसी साल रिलीज हुई है। फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आती हैं। जिस वजह से हिंदू समुदाय के लोग भड़क जाते हैं और मेकर्स से फिल्म में दीपिका के भगवा रंग की बिकिन पहनने वाले सीन का काटने की मांग करने लगते हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज पर कॉन्ट्रोवर्सी से कोई फर्क नहीं पड़ता और बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ी हिट साबित होती है।

आदिपुरुष विवाद (Adipurush Controversy)

Adipurush Controversy.

Adipurush Controversy.

रामायण महाकाव्य पर बनी फिल्म आदिपुरुष इस साल काफी विवाद में रही है। ओम राउत की हाई बजट फिल्म, आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई। फिल्म को घटिया वीएफएक्स, बेकार ग्राफिक्स, औसत दर्जे के डायलॉग और कमजोर स्क्रीनप्ले के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। प्रभास और कृति सेनन की इस फिल्म को काफी ओलचनाओं से गुजरना पड़ा है।

आलिया भट्ट का लिपस्टिक स्टेटमेंट (Alia-Ranbir Controversy)

Ranbir-Alia Controversy.

Ranbir-Alia Controversy.

लिपस्टिक ट्यूटोरियल में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने डेटिंग के दिनों को याद करते हुए अपने पति-एक्टर रणबीर कपूर के बारे में कहा, 'जब हम रात में बाहर जाते थे तो वह (रणबीर कपूर) लिप्सटिक मिटा देते थे क्योंकि उन्हें मेरे नैचुरल होठ ही पसंद हैं।' आलिया के बयान के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें एक टॉक्सिक हसबैंड के तौर पर बुलाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में आलिया ने इस पूरे विवाद पर सफाई भी दी थी।

दीपिका-रणवीर KWK एपिसोड

Ranveer Singh-Deepika Padukone Controversy.

Ranveer Singh-Deepika Padukone Controversy.

फिल्म निर्माता करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 के पहले एपिसोड में पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे। हालांकि, विवाद तब खड़ा हो गया जब दीपिका ने रणवीर के साथ डेटिंग के शुरुआती दिनों के बारे में बात की। उस समय पहले बाकी लोगों को भी देखने की बात मान रही थीं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में रणबीर सिंह ही रहते थे। इसके बार कई लोगों ने दीपिका पर रणवीर को इस्तेमाल करने के आरोप लगाना शुरू कर दिया।

एनिमल पर विवाद (Animal Controversy)

Animal Controversy.

Animal Controversy.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल 2023 के अंत में विवाद का केंद्र बन गई है। जहां अभिनेता रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं कुछ दर्शकों को फिल्म में दिखाई गई हिंसा से काफी समस्या हुई है।आलोचनाओं में पुरुषों की टॉक्सिक सोच, औरतों की बेइज्जती, और हिंसा भी शामिल है। फिल्म को लेकर ससंद से लेकर सोशल मीडिया तक लोग अपनी राय रख रहे थे, कई लोगों का तो यह भी मानना था कि ऐसी फिल्में रिलीज नहीं होनी चाहिए।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article