राम माधवानी संग होगी टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म, टाइटल होगा 'Vajra'

Tiger Shroff's Next Title is Vajra: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज यानी 2 मार्च को 36 साल के हो गए हैं। राम माधवानी संग टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग स्पिरिचुअल एक्शन फिल्म के टाइटल का खुलासा मेकर्स द्वारा कर दिया गया है। इस फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'वज्र' रखा है।

Tiger Shroff's Next Title is Vajra: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज यानि 2 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के जन्मदिन पर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर अभिनेता को लगातार बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने भी टाइगर श्रॉफ के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां, टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग स्पिरिचुअल एक्शन फिल्म का टाइटल सामने आ गया है। इस मूवी को राम माधवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने राम माधवानी (Ram Madhvani) संग टाइगर श्रॉफ की नेक्स्ट मूवी का क्या टाइटल रखा है।

Tiger Shroff's Next Title is Vajra

Pic Credit: Instagram

टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म को मिला टाइटल

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार टाइगर श्रॉफ और राम माधवानी की फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'वज्र' रखा है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ को पहले कभी ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। मेकर्स ने इस मूवी का टाइटल इंडियन कल्चर को देखते हुए रखा है। टाइगर श्रॉफ को यह टाइटल काफी पसंद आया है और वो इसे जल्द से जल्द शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। राम माधवानी और महावीर जैन भी अपनी आध्यात्मिक बड़े बजट वाली एक्शन फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: खतरे में है टाइगर श्रॉफ का फिल्मी करियर, कई सालों से दे रहे हैं बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज)

End of Feed