बॉलीवुड एक्टर टाइर श्रॉफ (Tiger Shroff) इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म बाघी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स जल्द इस फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। एक्शन पैक फिल्म में टाइगर दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। एक्टर को बाघी 4 (Baaghi 4) में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म अगले साल के आखिरी तक फ्लोर पर आ सकती है। लेकिन इससे पहले निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर और हाउसफुल 5 को शूटिंग को पूरा कर लेना चाहते हैं।
Tiger Shroff (credit Pic: Instagram)
बाघी 4 में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ
सोर्स ने बताया कि बाघी 4 को कौन डायरेक्ट करेगा इस पर चर्चा चल रही है। इससे पहले वाले पार्ट को शब्बीर खान और अहमद खान ने डायरेक्ट किया था। मेकर्स फिल्म के लिए नए टैलेंट को मौका देना चाहते हैं। एक बार डायरेक्टर बोर्ड हो जाएगा तो उसके बाद फीमले लीड की कास्टिंग पर काम शुरू होगा। बाघी की सभी फिल्मों को लोगों ने पसंद किया था।
वहीं, टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक्टर के पास पाइपलाइन में रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन है। एक्टर फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं।
