Tiger Shroff के हाथ लगी Kabir Khan की 300 करोड़ी एक्शन मूवी!! बाहुबली राइटर विजेन्द्र प्रसाद भी देंगे साथ

Tiger doing kabir's action movie: बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) इन दिनों कार्तिक आर्यन की चंदू चैम्पियन में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। खबरों की मानें तो कबीर खान चंदू चैम्पियन के बाद टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ एक एक्शन एंटरटेनर बनाएंगे, जिसकी कहानी बाहुबली डायरेक्टर विजेन्द्र प्रसाद लिखेंगे।

Tiger doing kabir's action movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) इन दिनों कार्तिक आर्यन की चंदू चैम्पियन में व्यस्त हैं, जो कि एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कबीर खान जल्द ही चंदू चैम्पियन की शूटिंग खत्म करने के बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हो जाएंगे। लेटेस्ट खबरों की मानें तो चंदू चैम्पियन के बाद कबीर खान एक धमाकेदार एक्शन ड्रामा बनाने की सोच रहे हैं, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ को लेना चाहते हैं। कबीर खान ने इस मूवी के सिलसिले में टाइगर श्रॉफ से बात भी की है।

Kabir Khan Tiger Shroff

नॉर्थईस्ट की कहानी सुनाएंगे डायरेक्टर कबीर खान

बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान अपनी नई एक्शन मूवी में नॉर्थईस्ट की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगे। अब तक जितनी भी एक्शन फिल्में बॉलीवुड में बनी हैं, उनमें से ज्यादातर में पाकिस्तान की कहानी बयां की गई है लेकिन इस दफा कबीर खान नॉर्थईस्ट की कहानी दर्शकों के सामने पेश करने की सोच रहे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में नॉर्थईस्ट की कहानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं।

End of Feed