Tiger doing kabir's action movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) इन दिनों कार्तिक आर्यन की चंदू चैम्पियन में व्यस्त हैं, जो कि एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इस फिल्म का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कबीर खान जल्द ही चंदू चैम्पियन की शूटिंग खत्म करने के बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हो जाएंगे। लेटेस्ट खबरों की मानें तो चंदू चैम्पियन के बाद कबीर खान एक धमाकेदार एक्शन ड्रामा बनाने की सोच रहे हैं, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ को लेना चाहते हैं। कबीर खान ने इस मूवी के सिलसिले में टाइगर श्रॉफ से बात भी की है।
नॉर्थईस्ट की कहानी सुनाएंगे डायरेक्टर कबीर खान
बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान अपनी नई एक्शन मूवी में नॉर्थईस्ट की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगे। अब तक जितनी भी एक्शन फिल्में बॉलीवुड में बनी हैं, उनमें से ज्यादातर में पाकिस्तान की कहानी बयां की गई है लेकिन इस दफा कबीर खान नॉर्थईस्ट की कहानी दर्शकों के सामने पेश करने की सोच रहे हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में नॉर्थईस्ट की कहानियां बहुत कम देखने को मिलती हैं।
कबीर खान को मिलेगा बाहुबली राइटर विजेन्द्र प्रसाद का साथ
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डायरेक्टर कबीर खान ने अपनी इस मूवी के लिए बाहुबली राइटर विजेन्द्र प्रसाद के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। विजेन्द्र प्रसाद ने कुछ साल पहले कबीर खान के साथ मिलकर बजरंगी भाईजान जैसी शानदार मूवी बनाई थी, जिसे सलमान खान के करियर की बेस्ट मूवी माना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि विजेन्द्र प्रसाद डायरेक्टर कबीर खान के साथ मिलकर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को एक बड़ी एक्शन हिट देंगे।
