Ganapath 1 Release Date: Tiger Shroff ने धमाकेदार अंदाज में बताई गणपत की नई रिलीज डेट, जानें कब हिलेंगे थिएटर्स

Ganapath 1 Release Date: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कुछ देर पहले ही गणपत 1 का टीजर रिलीज किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि उनकी मूवी इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म गणपत 1 में टाइगर श्रॉफ के साथ अमिताभ बच्चन और कृति सेनन जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

Ganapath 1 Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नए एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ अपने जबरदस्त स्टंट्स के लिए फेमस हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों के स्तर को बढ़ा दिया है। वो अपनी मूवीज में हॉलीवुड स्टार्स की तरह एक्शन करते दिखाई देते हैं। युवाओं और छोटे बच्चों में टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्मों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी नई मूवी गणपत 1 को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे, जिसका इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने गणपत 1 की रिलीज डेट का ऐलान धमाकेदार अंदाज में किया है।

Tiger Shroff-starrer 'Ganapath' all set to make it an action-packed Xmas

टाइगर श्रॉफ ने कुछ देर पहले ही फिल्म गणपत 1 का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बताया है कि उनकी एक्शन एंटरटेनर इस साल दशहरे के मौके पर रिलीज होगी। टीजर में टाइगर श्रॉफ जबरदस्त डायलॉग बोलते दिख रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के डायलॉग से साफ है कि वो गणपत 1 में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म का लेटेस्ट टीजर आप नीचे देख सकते हैं...

End of Feed