Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से जुड़ा फायरिंग मामले लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में अभिनेता के ड्राइवर फिरदौस का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस भी शामिल हैं, जिनका इस समय मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद कैसा था मंजर, Karan Veer Mehra ने किया खुलासा)
टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज (Pic Credit: Instagram)
टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज
मुंबई पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना के संबंध में ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने और हमलावरों की पहचान करने में लगी हुई है। घटना में घायल हुए दोनों लोगों की डिटेल्स और हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।
CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश
घटना के बाद फरार हुए आरोपियों तक पहुंचने के लिए मुंबई पुलिस रेलवे स्टेशनों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गोलीबारी के बाद तीनों आरोपी किस रास्ते से फरार हुए और वे किस रेलवे स्टेशन पर उतरे। पुलिस की नजर लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनों पर भी है ताकि आरोपियों की संभावित आवाजाही का पता लगाया जा सके। इसके अलावा हमलावरों को पकड़ने के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी मदद मांगी गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पुलिस वैन में सिर झुकाए आए नजर)
दूसरे राज्यों की पुलिस से भी मांगी गई मदद
तीन अज्ञात हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच को और बढ़ा दिया गया है। रेलवे स्टेशनों की CCTV फुटेज, संभावित यात्रा मार्गों और कई सुरागों की जांच के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले में हमलावरों की पहचान, फायरिंग के पीछे की वजह और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में आगे होने वाले खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
