Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं 7 गोलियां, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ के फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा कि अभिनेता की कार पर कुल सात गोलियां चलाई गई हैं।

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में फुटबॉल खेलकर लौट रहे बॉलीवुड एक्टर की कार पर तीन अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर फायरिंग की। इस घटना में टाइगर श्रॉफ को मामूली चोटें आईं जबकि उनके ड्राइवर के हाथ में गोली लगी है। टाइगर श्रॉफ के ड्राईवर को तुरंत मुंबई इस्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब वो खतरें से बाहर है। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ के फायरिंग केस में पुलिस की कार्रवाई, तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज)

Seven shots fired at Tiger Shroff on Sunday

टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं सात गोलियां (Pic Credit: Instagram)

टाइगर की कार पर हुई फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 18 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में हुई। फुटबॉल ग्राउंड से बाहर जाते टाइगर श्रॉफ अपनी कार की और जा रहे थे, तभी कुछ ही देर बाद बाइक सवार तीन हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक हमलावर टाइगर की कार के सबसे करीब पहुंच गया था। वह दोबारा गोली चलाने की कोशिश कर रहा था लेकिन कथित तौर पर उसकी बंदूक जाम हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से जुहू पुलिस स्टेशन 300 मीटर की दूरी पर था। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff के ड्राइवर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच तेज, CCTV फुटेज खंगाल रही टीम)

कार पर चलीं सात गोलियां, CCTV में कैद हुई घटना

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की कार पर कुल सात गोलियां चलाई गई हैं। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। हालांकि फायरिंग के दौरान चली गोलियों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े भी सामने आए हैं। बताया गया है कि हमले के दौरान कम से कम एक गोली कार की खिड़की के शीशे से होकर गुजरी, जिससे अभिनेता और उनके ड्राइवर को चोटें आईं। घटना के बाद टाइगर अपने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए नानावटी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और उन्होंने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

End of Feed