Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पुलिस वैन में सिर झुकाए आए नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2026, 11:53 PM IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग की घटना के बाद मामले से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। एक्टर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर और जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर फायरिंग की घटना के बाद से ही मुंबई में इस मामले को लेकर हलचल बनी हुई है। एक्टर की सुरक्षा को लेकर उनके फैंस लगातार अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, इस घटना की जांच कर रही पुलिस भी कई पहलुओं पर काम कर रही है। इसी बीच, टाइगर श्रॉफ से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। तो चलिए जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Tiger Shroff Firing Case

टाइगर श्रॉफ को लेकर आई नई खबर, पुलिस वैन में सिर झुकाए दिखे एक्टर (Image Source: Zoom)

अस्पताल से निकले टाइगर श्रॉफ

गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ अस्पताल से निकलते समय पुलिस वैन के अंदर बैठे नजर आए। इस दौरान उनका सिर झुका हुआ था। ये वीडियो रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सामने आया है। टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के परिवार के कई लोगों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए है जो अस्पताल के बाहर दिखाई दिए। टाइगर श्रॉफ के वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग उनके साथ हुई घटना पर चिंता जाहिर करते नजर आए।

End of Feed