Tiger 3 से सामने आया Katrina Kaif का फर्स्ट लुक, रस्सी पर लटकर एक्शन करती आई नजर

Katrina Kaif First Look from Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से टाइगर 3 (Tiger 3) अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर 3 में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और कैटरीना कैफ की तारीफ कर रहे हैं।

Katrina Kaif First Look from Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी अहम किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। सलमान खान ने कैटरीना कैफ का टाइगर 3 से फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें वो एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म टाइगर 3 के पोस्टर में कैटरीना कैफ रस्सी से लटकर दुश्मनों पर गोलीबारी करती दिख रही हैं। कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और टाइगर 3 के लिए बेचैन हो उठे हैं। आप कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर नीचे देख सकते हैं:

Katrina Kaif Tiger 3

Katrina Kaif Tiger 3

Katrina Kaif का फर्स्ट लुक देखकर झूमे फैंस

टाइगर सीरीज में सलमान खान जमकर एक्शन करते दिखाई देते हैं लेकिन मेकर्स कोशिश करते हैं कि दर्शक कैटरीना कैफ को भी 2-2 हाथ करते देखें। टाइगर 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर यह कहा जा सकता है कि थिएटर्स में दर्शक कैटरीना कैफ के एक्शन सीन्स पर भी तालियां बजाते दिखाई देंगे। टाइगर सीरीज में कैटरीना कैफ पाकिस्तानी एजेंट जोया का किरदार निभाती दिखायी देती हैं।

End of Feed