Tiger 3: सलमान खान स्टारर में Hrithik Roshan का कैमियो देख लोगों ने बजाईं तालियां, क्लिप हुई वायरल

Hrithik Roshan's Cameo in Salman Khan's Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धूम मचा दी है। शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म में ऋतिक रोशन के कैमियो को देख दर्शक झूम उठे हैं। 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन की एंट्री देख लोगों ने खूब तालियां बजाई हैं।

Hrithik Roshan's Cameo in Tiger 3: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) 12 नवंबर यानी दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची चुकी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' में सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों के अंदर इसे देखने की बेताबी साफ तौर पर देखी गई थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि सलमान खान स्टारर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का धांसू कैमियो दिखाई देगा। फिल्म रिलीज होने से कुछ दिनों मेकर्स ने 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एंट्री भी कराई थी। 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन के धांसू कैमियो का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शक झूम उठे हैं।

Salman Khan, Hrithik Roshan And Shah Rukh Khan

सलमान खान की 'टाइगर 3' के रिलीज होने के बाद इस समय सोशल मीडिया पर कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं। इनमें से एक में क्लिप में ऋतिक रोशन का कैमियो सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में साफ देखा जा सकता है। कई लोगों का कहना है कि ऋतिक रोशन की एंट्री ने फिल्म को देखने का मजा दोगुना कर दिया। वहीं कई लोग थोड़ा निराश हुए हैं। उन्हें लगता है कि ऋतिक रोशन की एंट्री को और भी बेहतर बनाया जा सकता था।

End of Feed