बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 1: दिवाली पर सुतली बम निकली टाइगर 3, फर्स्ट डे होगी इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 12, 2023, 09:33 AM IST

Tiger 3 Box Office Collection Day 1 (Early Trends): सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन भी काफी जबरदस्त रहने वाला है। आइए इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं

Image

Tiger 3 Box Office Collection Day 1 Early Trends

Tiger 3 Box Office Collection Day 1 (Early Trends): बॉलीवुड सुपरस्टारसलमान खान की धमाकेदार एक्शन फिल्म टाइगर 3 आज 12 नवंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई है। आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है इस बीच सलमान खान फैंस के लिए भी टाइगर 3 दिवाली का तोहफा बनकर आई है। सलमान के साथ ही मूवी में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की एक्टिंग को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। सलमान खान की टाइगर 3 को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का पहला दिन का कलेक्शन भी काफी जबरदस्त रहने वाला है।

मूवी में शाहरुख खान के कैमियो की भी काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान का ये कैमियो लीक हो गया है। YRF की ये मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। आइए अब टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं

Tiger 3 Box Office: पहले दिन इतनी होगी टाइगर 3 की कमाई

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स और शुरुआती ट्रेंड के अनुसार सलमान खान की टाइगर 3 पहले दिन 35-40 करोड़ तक का कलेक्शन करने वाली हैं। मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन, पठान या जवान का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाएगी। हालांकि यह फिल्म दीवाली के बाद वाले दिनों में और भी ज्यादा कलेक्शन करने वाली है। 15 करोड़ की कमाई तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही कर ली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article