Hrithik Roshan's Cameo in Tiger 3: वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) 12 नवंबर यानी दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में पहुंची चुकी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' में सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों के अंदर इसे देखने की बेताबी साफ तौर पर देखी गई थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि सलमान खान स्टारर में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का धांसू कैमियो दिखाई देगा। फिल्म रिलीज होने से कुछ दिनों मेकर्स ने 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एंट्री भी कराई थी। 'टाइगर 3' में ऋतिक रोशन के धांसू कैमियो का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शक झूम उठे हैं।
सलमान खान की 'टाइगर 3' के रिलीज होने के बाद इस समय सोशल मीडिया पर कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं। इनमें से एक में क्लिप में ऋतिक रोशन का कैमियो सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' में साफ देखा जा सकता है। कई लोगों का कहना है कि ऋतिक रोशन की एंट्री ने फिल्म को देखने का मजा दोगुना कर दिया। वहीं कई लोग थोड़ा निराश हुए हैं। उन्हें लगता है कि ऋतिक रोशन की एंट्री को और भी बेहतर बनाया जा सकता था।
'टाइगर 3' का निर्माण आदित्य चोपड़ा के बैनर तले किया गया है। 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। लोगों ने इमरान हाशमी की एक्टिंग को काफी शानदार बताया है।
