Ramesh Taurani की दिवाली पार्टी में Salman Khan ने डैशिंग लुक ने लूटी लाइमलाइट, वीडियो हुआ वायरल

Salman Khan At Ramesh Taurani's Diwali Bash: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता रमेश तौरानी ने हाल ही में इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए दिवाली की शानदार पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में हमेशा की तरह सलमान खान अपने टशन में दिखाई दिए। उनके लुक को देख फैन्स भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Salman Khan At Ramesh Taurani's Diwali bash: भारत की जानता इस समय दिवाली के त्योहार का इंतजार कर रही है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में दिवाली सेलिब्रेशन की धूम मची हुई है। बीते दिन मनीष मल्होत्रा ने सभी बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की थी। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता रमेश तौरनी ने भी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक धमाकेदार दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने मौजूदगी से सभी लोगों का ध्यान खींच लिया। सलमान खान के डैशिंग और स्टाइलिश लुक से नजरें हटाना मुश्किल रहा।

Salman Khan

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सलमान खान ने अपना खास अंदाज दिखाया। जहां बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखाई दिए, वहीं सलमान खान ने कैजुअल लुक चुना। उन्होंने पीले रंग की शर्ट पहनी थी, जिसके साथ बेज रंग की जीन्स कैरी की। जैसे ही सलमान खान ने एंट्री मारी, तभी मीडिया के सभी कैमरे उनकी ओर मुड़ गए। सलमान खान के अलावा रमेश तौरानी द्वारा होस्ट की गई दिवाली पार्टी में विद्या बालन, कटरीना कैफ, रुपाली गांगुली, हुमा कुरैशी, अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, एकता कपूर और आयुष्मान खुराना सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की।

End of Feed