Salman Khan At Ramesh Taurani's Diwali bash: भारत की जानता इस समय दिवाली के त्योहार का इंतजार कर रही है। बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में दिवाली सेलिब्रेशन की धूम मची हुई है। बीते दिन मनीष मल्होत्रा ने सभी बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की थी। ऐसे में अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता रमेश तौरनी ने भी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक धमाकेदार दिवाली पार्टी होस्ट की। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने मौजूदगी से सभी लोगों का ध्यान खींच लिया। सलमान खान के डैशिंग और स्टाइलिश लुक से नजरें हटाना मुश्किल रहा।
रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सलमान खान ने अपना खास अंदाज दिखाया। जहां बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखाई दिए, वहीं सलमान खान ने कैजुअल लुक चुना। उन्होंने पीले रंग की शर्ट पहनी थी, जिसके साथ बेज रंग की जीन्स कैरी की। जैसे ही सलमान खान ने एंट्री मारी, तभी मीडिया के सभी कैमरे उनकी ओर मुड़ गए। सलमान खान के अलावा रमेश तौरानी द्वारा होस्ट की गई दिवाली पार्टी में विद्या बालन, कटरीना कैफ, रुपाली गांगुली, हुमा कुरैशी, अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, एकता कपूर और आयुष्मान खुराना सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की।

Salman Khan

Salman Khan and Ramesh Taurani
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कटरीना कैफ नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 12 नवंबर के दिन रिलीज होगी
