बॉलीवुड

Tiger 3 Celeb Review: Vicky Kaushal ने की Salman Khan-Katrina Kaif की जमकर तारीफ, बोले 'ये तो दिवाली धमाका...'

Vicky Kaushal praised Tiger 3: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ की नई फिल्म टाइगर 3 की जमकर तारीफ की है और इस फिल्म को दिवाली का परफेक्ट गिफ्ट बताया है। विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार सलमान खान की भी तारीफ की है।

Image

Vicky Kaushal reviews Tiger 3

Vicky Kaushal praised Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म टाइगर 3 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिस कारण इसको लेकर हर तरफ जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। आम दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के गलियारों में भी इस मूवी को लेकर लोग उत्साहित थे। कैटरीना कैफ के विक्की कौशल ऐसे ही लोगों में से एक हैं, जिन्होंने टाइगर 3 को देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर टाइगर 3 को लेकर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इसे दिवाली का परफेक्ट गिफ्ट बताया है।

विक्की कौशल ने की सलमान खान-कैटरीना कैफ की टाइगर 3 की तारीफ

कलाकार विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर टाइगर 3 को लेकर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा है, '2023 का दिवाली गिफ्ट है ये फिल्म...। टाइगर 3 क्या कमाल की मूवी है। टाइगर, जोया और आतिश आप तीनों को खूब सारी बधाई। सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी और मनीष शर्मा आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal

बताते चलें कि कैटरीना कैफ और सलमान खान की टाइगर 3 को यशराज बैनर ने बहुत बड़े स्तर पर शूट किया है। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ-साथ इमरान हाशमी भी अहम किरदार में हैं। इमरान हाशमी ने फिल्म टाइगर 3 में विलेन का किरदार प्ले किया है। इन कलाकारों के साथ-साथ टाइगर 3 में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन भी हैं। इन दोनों कलाकारों ने टाइगर 3 में स्पेशल कैमियो किया है। दर्शकों को फिल्म टाइगर 3 पसंद आने लगी है, जिस कारण इससे अच्छी कमाई की उम्मीदें की जा रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article