Tiger 3 Box Office Collection day 7: सलमान खान स्टारर टाइगर 3 (Tiger 3) को रिलीज हुए आज एक हफ्ता पूरा हो गया है, इस बीत फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, फिल्म ने शनिवार को अच्छी खासी कमाई कर ली है। टाइगर 3 को 44 करोड़ की ओपनिंग इंडिया में मिली थी। दिवाली वाले दिन रिलीज के चलते सलमान खान की मूवी को ओपनिंग डे पर ज्यादा कलेक्शन नहीं मिल पाया। हालांकि अगले ही दिन सोमवार को फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया।
Tiger 3 box office collection
यह भी पढ़ें- Tanu Weds Manu के 8 साल बाद कंगना और आर माधवन फिर करेंगे काम, एक्ट्रेस ने शुरु की फिल्म की शूटिंग
जिसके बाद से अभी तक हर दिन मूवी की कमाई डबल डिजिट में ही रही है। फिल्म ने शुक्रवार को सबसे कम 13 करोड़ की कमाई की। हालांकि शनिवार को ही मूवी की कमाई में बढ़ोत्तरी होती दिख रही है। आइए अब टाइगर 3 के शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान की टाइगर 3 हुई 200 करोड़ी
टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ इंडिया में ही 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। Sacnilk.com. की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 17 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद फिल्म की कमाई इंडिया में 217 करोड़ के लगभग हो गई है। फिल्म में कैटरीना-सलमान की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
