Tiger 3 Box Office Collection Day 16: सलमान खान की मूवी टाइगर 3 (Tiger 3) अब 300 करोड़ क्लब में शामिल होने से पहले ही सिमटने लगी है। फिल्म की रिलीज को 16 दिन हो गए हैं और फिल्म का कलेक्शन अब घटने लगा है। पहले दिन 44 करोड़ की ओपनिंग करने वाली टाइगर 3 का कलेक्शन धीरे-धीरे अब कामी सिमट गया है। इसी हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एनिमल और सैम बहादुर जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। जिसके बाद तो टाइगर 3 के शो भी काफी कम हो जाएगें। तीसरे सोमवार को फिल्म का कलेक्शन बेहद ही कम हो गया है। फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशल के कैमियो के बावजूद मूवी ने मेकर्स की उम्मीद जितनी कमाई नहीं की है।
यह भी पढे़ें- Brahmastra 2 की वजह से दुश्मन बने Karan Johar-Ayan Mukerji के बीच फिर हुई दोस्ती, जल्द मिलाएंगे दोबारा हाथ !!
पठान और जवान जैसी फिल्मों के मुकाबले टाइगर 3 की कमाई आधी भी नहीं हुई है। हालांकि टाइगर 3 के जरिए सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी हो गई है। आइए अब तीसरे सोमवार के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
टाइगर 3 ने 16वें दिन की इतनी कमाई
Sacnilk इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 15वें दिन फ़िल्म ने ₹6.75 करोड़ की कमाई की [हिन्दी: ₹6.7 करोड़; तेलुगु: ₹3 लाख; तमिल: ₹2 लाख]। वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार टाइगर 3 ने 16वें दिन ₹2.49 करोड़ की कमाई कर ली है। इससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 273.69 करोड़ हो गया है।
