Tiger 3 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म टाइगर 3 से बड़े परदे पर धमाल करते हुए नजर आ रही है। 12 नवंबर को टाइगर 3 ने सिनेमाघरों में आतिशबाजी की थी। ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ और विलेन के रूप में इमरान हाश्मी नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म के रिलीज के 12वें दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर अब तक फिल्म के कितने करोड़ो का कलेक्शन कर लिया है।
सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) भारत के साथ-साथ विदेश में भी अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में अब सैकनिल्क साइट के अनुसार फिल्म ने 12वें दिन 4.7 करोड़ अपनी झोली में पाएं हैं। ऐसे में अब फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में को घरेलु बॉक्स ऑफिस के बजाये विदेश में काफी प्यार देखने को मिल रहा है। जानकारी के लिए बता दें फिल्म ने अब तक विदेश में 400 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है।
ऐसे में कमाई को देख मेकर्स निराश है, पहले की दो फिल्मों ने छप्परफाड़ कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है।
