बॉलीवुड

7 सालों तक इसलिए गुमनाम रहा सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता, एक्टर ने बता डाली असली सच्चाई

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी काफी सुर्खियों में रही है। सोनाक्षी और जहीर दोनों ने ही 7 साल लंबे अपने रिश्ते के बाद एक दूसरी से शादी की है। इस बीच अब जहीर ने सोनाक्षी संग रिलेशनशिप को प्राइवेट रखने की ये वजह बताई है।

Image

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Relationship: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अब बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक बन गए हैं। दोनों ने इसी साल 23 जून शादी कर ली है। सोनाक्षी और जहीर (Sonakshi-Zaheer Wedding) अलग अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं। इस वजह से दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी देखने को मिला था। दोनों ने एक सिविल मैरिज की थी, जिनमें सोनाक्षी और जहीर के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही नजर आए थे। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी बेटी की जिंदगी के इस सबसे बड़े दिन में नजर आए थे। शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर करीब 7 सालों तक रिलेशनशिप में ही थे। हालांकि उन्होंने हमेशा इसे प्राइवेट ही रखने की कोशिश की है। वैसे तो अक्सर स्टार्स अपनी जिंदगी को प्राइवेट ही रखते हैं। यहां जहीर और सोनाक्षी के इस कारण पर नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें-'आराध्या हमेशा आपको साथ क्यों...' ऐश्वर्या राय से इस आदमी ने पूछ लिया ऐसा सवाल, एक्ट्रेस ने तुरंत कर दी बोलती बंद

सोनाक्षी और जहीर ने इस वजह से रिश्ते को रखा प्राइवेट

News18 के साथ बातचीत में, सोनाक्षी ने बताया कि फालतू के अटेंशन से खुद को दूर रखने के लिए ही उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने इसके साथ ही कहा, 'जब आप हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, तो जो आपके दिल के करीब है उसे प्राइवेट रखना सबसे अच्छा है। यह काफी अच्छा होता है जब आप इसे बस अपने पास रखना चाहते हैं।'

सोनाक्षी और जहीर ने शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करने शुरू किए हैं। इससे पहले दोनों ने ही अपने इस रिश्तें को दुनियां की नजरों से काफी ज्यादा दूर रखा हुआ था।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article