Alpha के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रही है ये बॉलीवुड हसीना, बॉडी बनाकर बॉबी देओल को चटाएगी धूल

वाईआरएफ की फिल्म अल्फा के लिए कलाकार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बिग बजट प्रोजेक्ट में दर्शकों धांसू एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म से जुड़े कलाकार इसके लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे है। हाल ही में फिल्म की लीड एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो जिम में जमकर पसीना बहाते हुए दिखाई दे रही है।

वाईआरएफ (YRF) की स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' (Alpha) को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में दर्शकों को धांसू एक्शन सीन देखने को मिलेगा। फिल्म का टीजर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था। इस एक्शन फिल्म के लिए एक्टर्स जिम में खूब पसीना बहा रहे है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉबी फिल्म में विलेन का रोल प्ले करेंगे।

आलिया और शरवरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है। फिल्म के लिए ये हसीना जिम में इंटेंस वर्कआउट कर रही हैं। आइए उस हसीना के बारे में जानते हैं जो बॉबी को कड़ी टक्कर देगी। आइए उस हसीना के बारे में जानते हैं। ये हसीना कोई और नहीं शरवरी वाघ है। शरवरी इन दिनों जिम में घंटों पसीना बहा रही हैं।

End of Feed