बॉलीवुड

The Trial Twitter Review: प्यार, कानून और धोखा के बीच फंसी काजोल की जिंदगी, जानिए कैसी हैं 'द ट्रायल'?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 14, 2023, 10:58 AM IST

The Trial Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने वेब सीरीज द ट्रायल (The Trial) से ओटीटी डेब्यू कर लिया है। काजोल की कोर्ट रूम ड्रामा वेबसीरीज द ट्रायल को हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद अब सीरीज के रिव्यू भी सामने आ रही हैं। आइए इनपर नजर डालते हैं।

Image

The Trial Twitter Review

The Trial Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने वेब सीरीज द ट्रायल (The Trial) से ओटीटी डेब्यू कर लिया है। काजोल की कोर्ट रूम ड्रामा वेबसीरीज द ट्रायल को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। काजोल की दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रहा है। प्यार, धोखा और प्यार के बीच फंसी काजोल को वेबसीरिज में देखान काफी अच्छा एक्सपीरियंस होने वाला है। अभी तक बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा दिखाने वालीं काजोल ने वेबसीरीज द ट्रायल में भी कमाल की परफॉर्मेंस की है। ट्विटर पर भी काजोल की इस वेब सीरीज को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि यह कोर्ट रूम ड्रामा एक मस्ट वॉच हैं। वेब सीरिज का थ्रिलर और सस्पेंस भी तारीफ योग्य हैं। इस सीरीज में काजोल के संघर्ष की कहानी की दिखाया गया है। एक्ट्रेस कानून का सहारा लेकर बेकसूरों को न्याय दिलाने निकली हैं। आइए इसके रिव्यू पर एक नजर डलाते हैं।

फैंस ने की काजोल की दमदार एक्टिंग की तारीफ

सोशल मीडिया पर यूजर्स द ट्रायल वेब सीरीज में काजोल की दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहे है, एक यूजर ने लिखा, 'इस बात में कोई शक नहीं की काजोल मैम एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। इस वेब सीरिज से उन्होंने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है।'

वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'कैमरा वर्क अमेजिंग, एक्टिंग दमदार, डायलॉग्स शानदार, कुल मिलाकर ये कोर्ट रूम ड्रामा एक मस्ट वॉच हैं। जो वीकेंड पर जरूर देखना चाहिए।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article