Adah Sharma hospitalized: द केरला स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा को अचानक तबीयत बिगड़ने के चक्कर में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अदा शर्मा ने द केरला स्टोरी में अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों फैंस के दिलों में घर बना लिया है। हालांकि अब एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर एक चिंताजनक बात सामने आ रही है। अदा शर्मा को डायरिया और फूड एलर्जी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, एक्ट्रेस को फिलहाल डॉक्टर्स ने अपनी निगरानी में रखा हुआ है। अस्पताल की रिपोर्ट से सामने आया है कि अभी कोई घबराने वाली बात नहीं हैं, हालांकि जब एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, तो उन्हें सीधा इमरजेंसी वॉर्ड में लाया गया। क्योंकि उस समय उनकी हालत काफी खराब थी। अदा शर्मा इस समय अपनी अपकमिंग वेबसीरिज कमांडो के लिए प्रमोशन कर रही थी, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
The Kerala Story actress Adah Sharma hospitalized
यह भी पढ़ें- Nitin Desai Death: Akshay Kumar ने आर्ट डायरेक्टर के सम्मान में टाला OMG 2 ट्रेलर लॉन्च, फैंस ने की तारीफ
अदा शर्मा के लिए परेशान हुए फैंस
इस बीच सोशल मीडिया पर अदा शर्मा के फैंस उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक्ट्रेस को उनकी फिल्म द केरला स्टोरी के लिए जाना जाता है। फिल्म ने भारी विवाद के बाद भी करोड़ों रुपये का बिजनेस किया था। द केरला स्टोरी ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग का काफी तारीफ की गई है। जिसके बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं।
