बॉलीवुड

The Kerala Story 2: 'हमारी फिल्म केरल के खिलाफ नहीं है' रिलीज से स्टे हटने पर विपुल अमृतलाल शाह, लोगों से की ये अपील

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 28, 2026, 10:42 AM IST

Vipul Amrutlal Shah on The Kerala Story 2: फिल्म केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) की रिलीज पर लगा स्टे अब हटा लिया गया है। इस स्टे के हटने के बाद अब फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने अपना रिएक्शन दिया है। अमृतलाल शाह ने कहा कि...

Image

Image Source: ANI/ The Kerala Story 2 Movie

Vipul Amrutlal Shah on The Kerala Story 2: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म केरल स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म केरल स्टोरी 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म केरल स्टोरी 2 का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है। फिल्म केरल स्टोरी 2 की रिलीज बीच में अटक गई है। फिल्म केरल स्टोरी 2 को लेकर हो रहे विवाद पर अब प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हाटने पर क्या कहा है।

विपुल अमृतलाल शाह ने कही ये बात

विपुल अमृतलाल शाह एक बार फिर अपनी फिल्म केरल स्टोरी 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। केरल हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर लगी रोक हटा ली है। इसके बाद विपुल अमृतलाल शाह ने मीडिया से बातचीत की। ANI के मुताबिक विपुल अमृतलाल शाह कहा कि 'केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने कल जो स्टे दिया था, उसे वापस ले लिया है। अब फिल्म रिलीज के लिए रास्ता साफ हो गया है। हमारे शो पहले से ही खुलने लगे हैं। इसलिए मैं लोगों से गुजारिश करता हूं कि ये एक सच्ची फिल्म है, जिसे बहुत मेहनत से बनाया गया है। हमारी फिल्म की सच्चाई का सबसे बड़ा सबूत ये है कि केरल कोर्ट ने स्टे ऑर्डर हटा दिया। अगर हमारी फिल्म झूठी होती, तो कोर्ट ने देखकर स्टे नहीं हटाया होता।'

'हमारी फिल्म केरल के खिलाफ नहीं है'

विपुल अमृतलाल ने केरल के लोगों से खुली सोच के साथ फिल्म देखने की अपील की। कहा कि 'हमारी फिल्म, मैं या मेरी टीम का कोई भी सदस्य केरल राज्य या केरल के लोगों के खिलाफ नहीं है। केरल बहुत खूबसूरत जगह है। ये भगवान का अपना देश है। लेकिन अगर भगवान के अपने देश में कुछ गलत हो रहा है, तो उसे लोगों तक पहुंचाना और उस गलती को ठीक करने की कोशिश करना हमारा फर्ज है। मैं वादा करता हूं कि अगर आप फिल्म देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि हमने फिल्म में केरल या केरल के लोगों के बारे में कोई नकारात्मक बात नहीं कही है। ये फिल्म कुछ अपराधियों को बेनकाब करती है। कुछ अपराधी केरल में रहते हैं, कुछ मध्य प्रदेश में, कुछ राजस्थान में। इसलिए हमने इस फिल्म का नाम केरला स्टोरी 2 गोस बियॉन्ड रखा है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article