Urvashi Rautela Starrer Ghuspaithiya Release Date: उर्वशी रौतेला की अपकमिंग फिल्म 'घुसपैठिया' का एक नया मोशन पोस्टर लॉन्च किया है। जिसमें विनीत कुमार सिंह, उर्वशी रौतेला और अक्षय ओबेरॉय समेत बाकी स्टारकास्ट के नाम नजर आ रहे हैं। यह मोशन पोस्टर कुछ सफ़ेद भेड़ों को दिखाता है, जिसमें एक काली भेड़ अचानक दिखती है, जिसने हेडफ़ोन और पुलिस टोपी पहनी होती है। पोस्टर से यह लग रहा है कि बड़ी तादाद में एक छिपा हुआ 'घुसपैठिया' भेड़ों के बीच घूम रहा है, जिससे दर्शकों को सावधान रहने का मैसेज मिलता है। यह रोमांचक पोस्टर फैंस के बीच एक उत्साह पैदा कर रहा है, फैंस जानना चाहते हैं कि यह कौन सा असली 'घुसपैठिया' है इसे जानने के लिए बेताब हैं।
इस पोस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर काफी बज बनाया है, जिससे साफ हो गया है कि मूवी को लेकर हाइप काफी रियल है। उन्होंने पोस्ट को एक ऐसे कैप्शन के साथ कैप्शन किया, जिससे मूवी को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ा दिया है।
काफी दमदार में फिल्म 'घुसपैठिया' का पोस्टर
सुसी गणेशन के निर्देशिन में बनी फिल्म 'घुसपैठिया' को एम. रमेश रेड्डी, ज्योतिका शेनोय और मंजरी सुसी गणेशन ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म की सिनेमेटोग्राफी सेठु श्रीराम ने की है, जबकि म्यूजिक अक्षय मेनन और सौरभ सिंह ने डायरेक्ट किा है। फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक अनुभव का वादा करती है, जिसमें सस्पेंस, एक्शन और बेहतरीन एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का बाथरूम वीडियो लीक हो गया था, और अगले दिन उनकी मैनेजर के साथ फोन कॉल भी वायरल हो गया था। बाद में, फैंस ने वीडियो को फिल्म से जोड़ने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू किया था। 'घुसपैठिया' 9 अगस्त को थियेटरों में रिलीज़ होने जा रही है।
