Diljit Dosanjh Joins The Crew: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने कुछ वक्त पहले अपनी नई फिल्म द क्रू का ऐलान करके इंटरनेट हिला दिया था। रिया कपूर ने इस मूवी के लिए करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन जैसी मंझी हुई अदाकाराओं को साइन किया है, जो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। फिल्म द क्रू के ऐलान के बाद से ही दर्शक इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म द क्रू का इंतजार का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बॉलीवुड के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार इसमें एक बड़े पंजाबी एक्टर की एंट्री हो गई है, जो करीना कपूर खान के साथ पहले भी काम कर चुका है।
अगर आप सोच रहे हैं कि वो पंजाबी एक्टर कौन है तो बता दें कि फिल्म द क्रू में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की एंट्री हो गई है। दलजीत और करीना गुड न्यूज और उड़ता पंजाब में साथ काम कर चुके हैं। निर्माता रिया कपूर ने कुछ देर पहले ही अपने बैनर के सोशल मीडिया पेज से ऐलान किया है कि वो फिल्म द क्रू में दिलजीत दोसांज का स्वागत करती हैं। निर्माताओं के अनुसार, 'हम दलजीत दोसांझ का द क्रू में स्वागत करते हैं। हम एक अच्छा प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं, जिसके साथ दिलजीत के जुड़ने से इसको फायदा होगा। हम इस फिल्म के साथ दर्शकों को एक यादगार कहानी देना चाहते हैं। हमें खुशी है कि इसके साथ शानदार कलाकार जुड़ चुके हैं।'
फिल्म की बात करें तो यह तीन ऐसी महिलाओं के बारे में है जो एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करती हैं। एयरलाइन इंडस्ट्री में काम करते हुए महिलाओं को जो परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, द क्रू वही पेश करेगी। फिल्म द क्रू का निर्माण राजेश कृष्णन करेंगे। करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनॉन की द क्रू इस साल मार्च के महीने से शुरू हो जाएगी।
