The Bull: सलमान खान संग बनने जा रही करण जौहर की फिल्म पर लगा ताला, फैन्स हुए निराश

Salman Khan's The Bull Put on Hold: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक करण जौहर के बैनर तले बनाई जाने वाली सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'द बुल' को निर्माताओं ने अचानक बंद दिया गया है। इस फिल्म के बंद होने से फैन्स काफी निराश हैं।

Salman Khan's The Bull Put on Hold: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम करने के लिए इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स हमेशा तैयार रहते हैं। कुछ महीनों पहले सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म के लिए सलमान खान ने डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) के साथ हाथ मिलाया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान ने करण जौहर के साथ भी एक फिल्म 'द बुल' (The Bull) के लिए हाथ मिलाया था। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली थी। अब जो लेटेस्ट जानकारी मिली है उसके मुताबिक सलमान खान के साथ बनने जा रही करण जौहर की मूवी को होल्ड पर डाल दिया गया है।

Salman Khan and Karan Johar

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और करण जौहर की लगभग 25 सालों के बाद एक प्रोजेक्ट 'द बुल' के लिए हाथ मिलाया था। यह फिल्म वॉर और आर्मी के आसपास घुमने वाली थी। करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'द बुल' को निर्माताओं ने बंद कर दिया है। इस फिल्म को विष्णुवर्धन डायरेक्ट करने वाले थे। फिल्म पर ताला लगने के बाद फैन्स काफी निराश हैं।

End of Feed