बॉलीवुड

The Archies के ट्रेलर में डायलॉग डिलीवरी के चलते बुरी तरह ट्रोल हुईं खुशी कपूर, लोग बोले- 'बहन तो जान्हवी की है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 10, 2023, 10:57 AM IST

The Archies Trailer:जोया अख्तर के निर्देशन में बनी द आर्चीज का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य का एक्टिंग डेब्यू होने वाला है। अब खुशी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Image

The Archies Trailer

The Archies Trailer: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी द आर्चीज का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना, श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य का एक्टिंग डेब्यू होने वाला है। अब खुशी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह फिल्म के ट्रेलर में उनकी डायलॉग डिलीवरी को बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि खुशी कपूर की डायलॉग डिलीवरी काफी खराब लग रही है। वह बिल्कुल अपनी बहन जान्हवी कपूर की तरह साउंड कर रही हैं। जिसके बाद लोगों ने उनकी तुलना जान्हवी की खराब एक्टिंग से करना शुरू कर दिया है।

श्रीदेवी और बौनी कपूर की लाडली बेटी खुशी कपूर, जोया अख्तर के निर्देशन में बनी द आर्चीज के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके डेब्यू को लेकर अभी से ही काफी चर्चा होने लगी है, जो पॉजिटिव भी है और निगेटिव भी। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

खुशी कपूर को किया ट्रोल

सोशल मीडिया पर खुशी कपूर की द आर्चीज के ट्रेलर में एक्टिंग को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है, कई लोगों का मानना है कि उनकी डायलॉग डिलीवरी काफी खराब है। हालांकि दूसरी ओर कई लोगों का मानना है कि इसमें खुशी कपूर की कोई गलती नहीं है, उनका कैरेक्टर ही ऐसा है। वहीं दूसरी ओर सुहाना खान की एक्टिंग की लोग तारीफ कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article