बॉलीवुड

'उस लंगड़े ने हमारी मां-बहन का रेप किया' तैमूर का नाम रखने पर सैफ-करीना को कुमार विश्वास ने बताया गुनहगार, पूछा- अब वो हीरो बनेगा?

Kumar Vishwas on Saif-Kareena: कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi-Zaheer) और जहीर इकबाल पर विवादित बयान देने के बाद अब सैफ अली खान-करीना कपूर खान पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखने पर कड़ी आपत्ती जताई है। यहां उनके इस बयान पर एक नजर डालते हैं।

Image

Kumar Vishwas on Taimur

Kumar Vishwas on Saif-Kareena: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर के नाम को लेकर बीते कई सालों से लगातार विवाद छिड़ा हुआ है। इतिहास के एक आक्रामक शासक तैमूर के नाम पर अपने बेटे का नाम रखने की वजह से सोशल मीडिया पर सैफ और करीना को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी है। लोगों ने इस बात से कड़ी आपत्ति जताई है। इस बीच अब कुमार विश्वास ने भी अपने बयान से सैफ और करीना पर सीधा निशाना साधा है। उनकी इस विवादित टिप्पणी से नया विवाद खड़ा हो गया है। कवि ने कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा पर भी एक बयान दिया था। इस बार उन्होंने बॉलीवुड कपल पर उनके बड़े बेटे का नाम रखने को लेकर भी हमला बोला है। यह भी पढ़ें- बीते 6 सालों में Sajid Khan को कई बार आया था आत्महत्या करने का ख्याल, दर्द बयां करते हुए कहा, 'मीटू के आरोपों ने मुझे...'

कुमार विश्वास ने करीना कपूर-सैफ अली खान पर कसा तंज

करीना कपूर और सैफ अली खान, साल 2016 में पहली बार माता-पिता बने। उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। हाल ही में एक कार्यक्रम में जब कवि कुमार विश्वास ने बॉलीवुड कपल्स पर कटाक्ष किया तो यह बात फिर से सामने आ गई। मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कुमार विश्वास ने करीना कपूर और सैफ अली खान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मशहूर हस्तियों को अपने बच्चों के नाम को लेकर सचेत रहना चाहिए क्योंकि वह लोगों को इनफ्लुएंस करते हैं।

उन्होंने कहा, 'मायानगर में बैठे लोगों को समझना होगा कि देश क्या चाहता है। अब ये नहीं चलेगा कि आप हमसे लोकप्रियता छीनोगे, हम पैसे देंगे, हम टिकट खरीदेंगे। हम हीरो और हीरोइन बनाएंगे। और यदि आपकी तीसरी शादी से कोई बच्चा है, तो आप उसका नाम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रखेंगे। यह काम नहीं करेगा।

'आपको उस बलात्कारी का ही नाम मिला'

उन्होंने आगे कहा, 'इतने सारे नाम हैं, आप कोई भी चुन सकते थे। आप रिज़वान को चुन सकते थे, आप उस्मान को चुन सकते थे, आप यूनुस को चुन सकते थे। आपको तो एक ही नाम मिला। आपको उस असभ्य लंगड़े आदमी का नाम मिल गया जिसने भारत आकर माताओं और बहनों के साथ बलात्कार किया। इस प्यारे से बच्चे का नाम आप कुछ और नहीं रख सके। अब अगर आप उसे हीरो बनाएंगे तो हम उसे विलेन भी नहीं बनने देंगे। इसे ध्यान में रखो। भारत जाग गया है। यह एक नया भारत है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article