बॉलीवुड

Thank You For Coming BO Collection Day 1: अक्षय पाजी से रेस में हार गई भूमि-शहनाज की मूवी, पहले दिन हुई इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 6, 2023, 10:02 AM IST

Thank You For Coming Box Office Collection Prediction Day 1: भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुषा कपिला और अनिल कपूर स्टारर थैंक्यू फॉर कमिंग आज 6 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की ठीक ठाक रिव्यू मिले हैं, मूवी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Thank you for coming

Thank You For Coming Box Office Collection Prediction Day 1: भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुषा कपिला और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स से सजी थैंक्यू फॉर कमिंग (Thank you for coming) आज 6 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की ठीक ठाक रिव्यू मिले हैं। हालांकि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई ठंडी पड़ती दिख रही है। फिल्म को बोल्ड टॉपिक पर बनाया गया है। हालांकि रिलीज के बाद से ही एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को काफी ट्रोल किया जा रहा है। दर्शक सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस फिल्म को बनाया ही क्यों गया है।

मूवी देखकर लौट रहे ज्यादातक दर्शकों की यही राय है कि फिल्म में कभी भी कुछ भी दिखाया जा रहा है। इन रिव्यू का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

पहले दिन इतना कमाएगी Thank you for coming

फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की पर बेस्ड है जिसे अपनी जिंदगी में ऑर्गेज्म नहीं मिला है, पूरी मूवी में भूमि पेडनेकर का कैरेक्टर इसी तलाश में रहता है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहले दिन फिल्म 2-3 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती हैं। हालांकि फिल्म की वर्डऑफ माउथ पब्लिसिटी मूवी के विरुद्ध ही जाती नजर आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article