Chandra Mohan Death: दिल का दौरा पड़ने से तेलुगु स्टार चंद्र मोहन का निधन, 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 11, 2023, 02:00 PM IST

Chandra Mohan Death: तेलुगु सुपरस्टार चंद्र मोहन का निधन हो गया है। एक्टर ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जुनियर एनटीआर ने एक्टर के निधर पर शोक जताया है।

Chandra Mohan Death: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चंद्र मोहन ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एक्टर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर को दिल का दौरा पड़ने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर को आज सुबह 9: 45 पर कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मृत्यु हो गई। एक्टर के पीछे उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार हैदराबाद में सोमवार को होगा। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था। एक्टर के निधन पर रामचरण से लेकर जूनियर एनटीआर तक ने शोक जताया है।

चंद्रमोहन ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म नालाई नामाधे से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एमजीआर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके काम को रंगुला रत्नम से पहचान मिली थी। एक्टर ने अपने करियर में कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया था। एक्टर को एक फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड और दो नंदी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं। एक्टर के निधन पर जूनियर एनटीआर ने शोक जताया है।

End of Feed