बॉलीवुड

AP Dhillon संग तारा सुतारिया की पिक्स पर कथित बॉयफ्रेंड Veer Pahariya ने किया कमेंट, एक्ट्रेस ने खास अंदाज में दिया रिप्लाई

Veer Pahariya Comments on Tara Sutaria Pics With Ap Dhillion: कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya ) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब तारा सुतारिया की लेटेस्ट पिक्स पर वीर पहाड़िया ने कमेंट कर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

Image

Pics Credit: Google

Veer Pahariya Comments on Tara Sutaria Pics With Ap Dhillion: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी पर्सनल के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर की अफवाहों के बाद से ही वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) चर्चा में बने हुए हैं। दोनों लवबर्ड्स ने अभी तक अपनी डेटिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि दोनों के सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट्स एक अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं।

तारा सुतारिया ने मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के साथ कई पिक्स शेयर की थी। इन पिक्स ने फैन्स को हैरान कर दिया था। तारा सुतारिया और एपी ढिल्लों की सिजलिंग केमिस्ट्री इन पिक्स में बखूबी नजर आई। इन पिक्स ने इंटरनेट पर मौजूद सभी लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। वहीं दूसरी ओर वीर पहाड़िया भी तारा सुतारिया की फोटोज पर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा 'मेरा' लिखते हुए स्टार और हार्ट के साथ एमोजी शेयर की। वीर पहाड़िया के कमेंट का रिप्लाई देते हुए तारा सुतारिया ने भी हार्ट की एमोजी के साथ लिखा, 'मेरा।' दोनों के कमेंट्स ने लोगों को कन्फ्यूजन में डाल दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया ने इसी साल अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस मूवी में वीर पहाड़िया के अपोजिट सारा अली खान को कास्ट किया गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी। दूसरी ओर तारा सुतारिया आखिरी बार फिल्म 'अपूर्वा' में नजर आई थीं। इस मूवी में तारा सुतारिया की एक्टिंग शानदार थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article