बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने साल 2020 में आदर जैन (Aadar Jain) संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। कपल अक्सर एक- दूसरे के फैमिली फंक्शन में साथ दिखाई देते थे। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। 2 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है। एक्ट्रेस ने ब्रेकअप की खबरों को खुद कंफर्म किया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो और उनके पेरेंट्स लिंकअप की खबरों पर कैसे रिएक्ट करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा और कार्तिक आर्यन के बीच में नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों को साथ में पार्टी करते हुए देखा गया था। कार्तिक और तारा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
क्या कार्तिक की वजह से हुआ तारा- आदर का ब्रेकअप
सोशल मीडिया पर यूजर्स का दांवा है कि तारा और आदर का ब्रेकअप कार्तिक की वजह से हुआ है। इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो तारा और कार्तिक ही जानते हैं।
तारा ने आदर से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। एक्ट्रेस के पोस्ट के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन अभी तक इस पर दोनों में से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा अपनी अपकमिंग फिल्म अपूर्वा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर 15 नवंबर को रिलीज होगी।
