बॉलीवुड

रणवीर अल्लाहबादिया की वापसी पर तन्मय भट्ट ने उड़ाई खिल्ली!! कहा-"बी प्राक का पॉडकास्ट चाहिए तो..."

Tanmay Bhatt mocked Ranveer: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की वापसी पर कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने भी मजाक उड़ाया है। जो अब जमकर वायरल हो रहा है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए तन्मय भट्ट ने लिखा-"अगर आपको बी प्राक का पॉडकास्ट चाहिए तो इस कमेंट को लाइक करें। बता दें बी प्राक रणवीर के शो में आने से मना कर दिए थे।

Image

Tanmay Bhatt mocked Ranveer

Tanmay Bhatt mocked Ranveer: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद पहली बार सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। लगभग 1 महीने के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर वापसी की है, जिसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग उनका साथ भी दे रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने भी यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को ट्रोल किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते है कि तन्मय भट्ट ने क्या कहा है।

हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी दादी के साथ, अपने पालतू डॉग के साथ और घर पर आराम से बैठे हुए की तस्वीरें शेयर की है जो अब जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने कैप्शन में लिखा, "मेरे दर्शकों को धन्यवाद। धन्यवाद यूनिवर्स। एक नया अध्याय शुरू होता है - पुनर्जन्म..." इस पोस्ट को देखने के बाद तन्मय भट्ट खुद को रोक नही पाए और रणवीर अल्लाहबादिया को रोस्ट कर दिए।

बी प्राक का पॉडकास्ट चाहिए

पोस्ट पर कमेंट करते हुए तन्मय ने लिखा, "तुम्हारी बहुत याद आई (सच में नहीं)। अगर आपको बी प्राक का पॉडकास्ट चाहिए तो इस कमेंट को लाइक करें।” बता दें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवाद के बाद बी प्राक ने रणवीर अल्लाहबादिया के एपिसोड में आने से मना कर दिया था। साथ ही तन्मय ने लिखा-अपने बचे हुए सब्सक्राइबर्स के साथ फोटो क्लिक करवाना आपको अच्छा लगा। तन्मय भट्ट ही नहीं पोस्ट पर कमेंट करते हुए आशीष चंचलानी ने भी रणवीर का मजाक उड़ाया है। आशीष चंचलानी ने कहा-"लव यू, लेकिन अगली बार जब तुम मुझसे मिलो तो प्लीज मेरे आस-पास जोक्स मत सुनाना।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article