33 की उम्र में Tamannaah Bhatia बनेंगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड विजय वर्मा संग लेंगी सात फेरे!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 15, 2023, 10:42 AM IST

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने रिलेशनशिप को सीरियस मोड़ देने के लिए तैयार है। पावर कपल अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने के लिए तैयार है। दोनों अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है।

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) जल्द अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा (Vijay Verma) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए सीरियस हैं। फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटडे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय अपने रिश्ते को नया मोड़ देने के लिए तैयार हैं। कपल शादी की प्लानिंग कर रहा है। विजय और तमन्ना अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने के लिए तैयार है।

Telugu One न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना 30 प्लस है और उन्हें उनके परिवार की तरफ से शादी के लिए प्रेशराइज किया जा रहा है। वहीं, विजय इस समय सबसे बिजी स्टार्स में से एक हैं। उनके पास साउथ की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। बॉलीवुड के बाद विजय साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार है। विजय की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ शानदार चल रही हैं।

End of Feed