बॉलीवुड

Dunki को धूल चटाने के लिए Prabhas ने मिलाया रॉकी भाई संग हाथ!! टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

Yash to do a cameo in Salaar: इस साल के अंत में प्रभास (Prabhas) अपनी नई एक्शन मूवी सालार (Salaar) लेकर दर्शकों के सामने होंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म में यश (Yash) का स्पेशल कैमियो होगा। डायरेक्टर प्रशांत नील सालार और केजीएफ की कहानियों को जोड़ेंगे, जिस कारण सलारा में यश का कैमियो होगा।

Image

Dunki Vs Salaar

Yash to do a cameo in Salaar: भारतीय सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास काफी लम्बे समय से एक ब्लॉकबस्टर मूवी के लिए तड़प रहे हैं। उनकी मेगा बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही हैं लेकिन बाहुबली सीरीज के बाद ऐसी एक भी मूवी रिलीज नहीं हुई है, जिसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। प्रभास इस साल के अंत में अपनी एक्शन मूवी सालार लेकर आएंगे, जिससे रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है। प्रशांत नील की केजीएफ सीरीज बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए जानी जाती है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशांत नील की सालार सिनेमाघर हिलाकर रख देगी।

Salaar में होगा रॉकी भाई उर्फ Yash का कैमियो

खबरों की मानें तो प्रशांत नील की अपकमिंग मूवी सालार की कहानी केजीएफ सीरीज से जुड़ी हुई होगी, जिस कारण सालार में यश का कैमियो होगा। प्रशांत नील अपनी फिल्मों का एक सिनेमैटिक यूनिवर्स बना रहे हैं, जिस कारण वो केजीएफ और सालार की कहानियों को जोड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक यश की एंट्री फिल्म के आखिर में होगी।

Dunki से है Salaar की सीधी टक्कर

प्रभास की सालार की सीधी टक्कर शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी डंकी से है। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ रिलीज होगी। जहां शाहरुख खान पठान और जवान की बम्पर सफलता के बाद सातवें आसमान पर हैं तो प्रभास को एक्शन करता देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि डंकी और सालार की टक्कर से सिनेमाघर हिल उठेंगे और दर्शकों की चांदी हो जाएगी। वैसे आप सालार और डंकी में से किस फिल्म को पहले देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article