Happy Holi 2025: आज 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार खास तरीके से मनाया जा रहा है, जहां लोग रंगों और खुशियों से मस्त होकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और मिठाई खाते हैं। बॉलीवुड के सितारे भी खास अंदाज से होली का त्यौहार मनाते हैं। वहीं 90 के दशक की डीवा रवीना टंडन हर साल होली के दिन अपने घर पर एक शानदार होली सेलिब्रेशन का आयोजन करती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने होली के दिन भव्य आयोजन किया है, जहां सभी सितारे होली खेलने के लिए पहुंचे हैं।
Tamannaah Bhatia is celebrating Holi with Vijay Verma
इस होली सेलिब्रेशन में विजय वर्मा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया भी पहुंची है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन इस दौरान दोनों अलग-अलग इस जगह पर आए है दोनों को साथ में स्पॉट नहीं किया गया है, लेकिन दोनों एक ही जगह पहुंचे हैं, जिससे फैंस को उम्मीद है कि एक्स कपल वापस से एक हो सकते हैं। इस दौरान तमन्ना भाटिया ने हरे रंग की पैंट के साथ सफेद टैंक टॉप और सफेद शर्ट कैरी किया है। वही एक्ट्रेस ने लुक को पूरा करने के लिए नीला चश्मा पहना है। वही एक्टर विजय वर्मा ने इस दौरान पर्पल टीशर्ट और डेनिम के साथ चश्मा पहना है।
तमन्ना भाटिया ने डिलीट की सारी तस्वीरें
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बने हैं। दोनों के अलगाव की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा है। तमन्ना भाटिया ने जैसी ही रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से हटाईं, ये चर्चा और ज्यादा तेज हो गई थी। कपल ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। ऐसी रिपोर्ट थी कि एक्टर अभी शादी करने को तैयार नहीं थे ना ही कुछ कमिटमेंट दे रहे थे।
