Stree 2 की Success Party में तमन्ना भाटिया ने किया 'आज की रात' पर धमाकेदार डांस, बायफ्रेंड विजय वर्मा ने बजाई सीटी

Tamannaah Bhatia dances on Aaj Ki Raat: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने स्त्री 2 (Stree 2) की सक्सेस पार्टी में अपने हिट सॉन्ग 'आज की रात' पर धमाकेदार डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय वर्मा सीटी बजाते दिख रहे हैं।

Tamannaah Bhatia dances on Aaj Ki Raat: अमर कौशिक की ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 की सक्सेस पार्टी में कई सितारे नजर आए हैं। अब सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। एक्स पर एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तमन्ना भाटिया अपनी को स्टार श्रद्धा कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में, ब्लैक आउटफिट में तमन्ना भाटिया काफी प्यारी लग रही हैं। वह स्त्री 2 के अपने गाने आज की रात पर डांस करती नजर आ रही हैं। तमन्ना अपने स्टेप्स से डांस फ्लोर पर माजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं, उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता विजय वर्मा भी सीटी बजाते नजर आते हैं। इसके बाद वह स्त्री 2 की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को डांस फ्लोर पर बुलाती हैं और साथ में डांस करने लगती हैं।

End of Feed