Taha Shah Badussha Enjoy Dinner Date With Pratibha Rantta: 1 मई के दिन बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज हुई थी। इस सीरीज को चारोंओर से अच्छे रिव्यू मिले। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। इस सीरीज में नवाब ताजदार का किरदार निभाने ताहा शाह बदुशा (Taha Shah Badussha) ने सभी का ध्यान खींचा। सीरीज में 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकीं प्रतिभा रांटा (Pratibha Rantta) भी दिखाई दी थीं। बीती रात दोनों कलाकारों को एक साथ डिनर डेट एन्जॉय करने के बाद मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया।
ताहा शाह बदुशा और प्रतिभा रांटा को रातों-रात पॉपुलैरिटी मिली है। दोनों डिनर एन्जॉय करने के बाद कैजुअल लुक में दिखाई दिए। दोनों के पैपराजी के सामने फोटोज क्लिक किया और साथ में दोनों का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंत में आप देख सकते हैं कि ताहा के साथ प्रतिभा उनकी कार में चली गईं। इंटरनेट पर दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों ने इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
बता दें प्रतिभा रांटा ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में संजीदा शेख की बेटी समा का किरदार निभाया है। वहीं दूसर ओर ताहा शाह इस सीरीज में नवाब ताजदार के रोल में दिखाई दिए। ताहा ने 2011 में 'लव का द एंड' से डेब्यू किया था। 'हीरामंडी' से पहले वह 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में नजर आए थे। प्रतिभा रांटा ने किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है।
