बॉलीवुड

तबू ने Shah Rukh Khan संग काम नहीं करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उसने भी कई प्रोजेक्ट्स को किया मना

तबू अपनी फिल्म औरों में कहां दम था को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तबू से पूछा गया कि उन्होंने आज तक शाहरुख खान के साथ क्यूं नहीं काम किया है। इसके पीछे क्या वजह थी।

Image

shah rukh khan and tabu (credit Pic: Instagram)

तबू (Tabu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auro Mein Kaha Dum Tha) को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में अजय देवगन और जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय और तबू की लव स्टोरी को दिखाया गया है। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री में सालों से काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कई हीरो के साथ काम किया है। लेकिन एक्ट्रेस ने किसी भी फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम नहीं किया है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आखिर क्या कारण था कि उन्होंने शाहरुख के साथ कोई मूवी क्यों नहीं की।

शाहरुख संग काम नहीं करने पर तबू ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने कहा, मैं ना ही प्रोड्यूसर है, ना डायरेक्टर हूं। ना ही स्क्रिप्ट राइटर हूंं। मैं शाहरुख खान को नहीं बना सकती कि वो किसके साथ काम करेंगे। मैं फिल्में नहीं बनाती हूं। मुझे खुद नहीं पता कि कौन सी फिल्म ऑफर होगी। मैं किसी भी ऑफर को बस हां या ना कह सकती हूं। जब तबू से पूछा गया कि क्या आप दोनों को साथ में कभी कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई।

एक्ट्रेस ने कहा, ऐसा नहीं है कि हमें साथ में फिल्म ऑफर नहीं हुई। कई ऐसे भी प्रोजेक्ट होंगे जिसे उसने भी मना किया हो गया। हमें साथ में कोई ऐसा प्रोजेक्ट करने का मौका नहीं मिला। तबू और शाहरुख साथ में ओम शांति ओम में नजर आए थे। दोनों ने साथ में कैमियो डांस किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article