Bhoot Bangla Update: साल 2025 में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली है। बीते दिन उनकी मूवी स्काईफोर्स ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया है। फिल्म में अक्षय ने जमकर एक्शन और स्टंट कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार बहुत जल्द कॉमेडी करते दिखाई देंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला जल्द ही आपको एंटरटेन करने वाली है। इस बीच मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस ने शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है। ये बात अदाकारा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताई है।
तब्बू ने दिया बड़ा अपडेट
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। तब्बू ने बताया कि फिल्म का एक शूटिंग पूरा हो गया है। इस फोटो को शेयर करते हुए तब्बू ने लिखा, 'शेड्यूल खत्म होने वाला पोज।' बता दें कि काफी समय बाद एक्ट्रेस तब्बू और अक्षय कुमार साथ में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों ने हेरा फेरी में साथ काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। वहीं प्रियदर्शन और अक्षय कुमार भी सालों बाद बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। दोनों की धांसू फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया था कि लोग दंग रह गए थे।
इस फिल्म में नजर आई थीं तब्बू
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू इससे पहले फिल्म क्रू में नजर आई थीं। इस मूवी में उनके साथ करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी भी मौजूद थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। बात करें अक्षय की हालिया रिलीज मूवी स्काईफोर्स की तो फिल्म को लोग पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी अच्छा परफॉर्म कर रही है।
