बॉलीवुड

बिग बजट के कारण लेट हो सकती है कृष 4, राकेश रोशन ने बताया क्या है आगे की प्लानिंग

Krrish 4 Facing Budget Issue: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कृष 4 पर बात की। बिग बजट के चलते फिल्म बनाने में देरी हो रही है। उनकी आगे की प्लानिंग क्या है इसपर भी निर्माता ने बात की, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Krrish 4 Facing Budget Issue

Krrish 4 Facing Budget Issue: अभिनेता ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी फिल्म वॉर 2( War 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । इसके अलावा ऋतिक रोशन के पास एक और फिल्म है वो है कृष 4, इस फिल्म का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कृष 4 एक ऐसी फिल्म है जो बच्चों से लेकर जवानों तक को पसंद आने वाली है। हाल ही में ऋतिक रोशन के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कृष 4 पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म बनने में देरी हो सकती है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने कृष 4 पर बात की। जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या कृष 4 में जादू की वापसी होगी तब निर्माता ने कहा कि 'मैं कोई भी जानकारी नहीं देने वाला हूँ। उन्होंने आगे कहा कि किसी अफवाह में विश्वास नहीं करें कृष 4 पर अभी काम चल रहा है और मैं खुश हूँ कि यह फिल्म बन रही है'। बातचीत के दौरान राकेश रोशन ने विश्वास दिलाया कि फिल्म जल्द ही बनेगी। उन्होंने देरी के पीछे बजट के मुद्दों को बताया।

राकेश रोशन ( Rakesh Roshan) ने कहा कि फिल्म का बजट बहुत ज़्यादा था क्योंकि इसे बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा था। उन्होंने साझा किया कि बजट में कटौती से कहानी पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ेगा। निर्देशक ने खुलासा किया कि वह किसी भी चीज पर समझौता नहीं करने जा रहे हैं। रोशन ने कहा, "मैं बजट और पैमाने को सही करना चाहता हूं, और उसके बाद ही हम इस पर काम करना शुरू करेंगे।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article